March 7, 2026
Surajpur: धान बिक्री विवाद में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या

Surajpur: धान बिक्री विवाद में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या

Dec 24, 2025

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम कोट पटना में मंगलवार सुबह समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पारिवारिक झगड़े में बड़े भाई और उसके परिवार ने छोटे भाई आनंद राम की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

पुश्तैनी जमीन से जुड़ा था पुराना विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोट पटना के बछियाबांध पारा निवासी आनंद राम और उसके बड़े भाई भोला राम के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों परिवार वर्षों से साथ मिलकर खेती कर रहे थे, लेकिन अंदरूनी तनाव बना हुआ था।

धान बेचने को लेकर बढ़ा विवाद
मंगलवार सुबह समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई भोला राम और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर आनंद राम की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल
इस हिंसक झड़प में आनंद राम की पत्नी बसंती और दूसरे पक्ष के दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix