
Raigarh में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से बोलेरो टकराई, दो की मौत, चार घायल
रायगढ़। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मंगलवार रात को कोड़ातराई रोड पर हुआ। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
रात में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में कोड़ातराई रोड से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

रायपुर गए थे किसी काम से
बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव निवासी कौशल मालाकार (42 वर्ष), मनोहर नंदा (55 वर्ष), उजेता डोंगरे (26 वर्ष), राज एक्का (13 वर्ष), देव अगरिया (13 वर्ष) और अभय सारथी (17 वर्ष) किसी काम से बोलेरो में सवार होकर रायपुर गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।
दो की मौत, चार घायल
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि ट्रेलर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



