
Raigarh में सड़क हादसों का कहर: ट्रक-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत
रायगढ़। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में एमएसपी जामगांव से सामान लोड कर अनलोडिंग के लिए निकले एक ट्रेलर की सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में अलग-अलग हादसों में कुल तीन लोगों की जान चली गई है।
आमने-सामने हुई भीषण टक्कर
जानकारी के अनुसार ट्रेलर एमएसपी जामगांव से सामान लेकर निकला था। रास्ते में अचानक सामने से आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक वाहन के केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

चालक को गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रेलर से बाहर निकाला गया। उस समय चालक बेहोशी की हालत में था, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुरुदेव, पिता सूर्यवंशी रामनारायण सूर्यवंशी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह घाटोली चौक, चांपा का निवासी था और तिरुपति मिनरल्स चांपा में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था।
काम के सिलसिले में निकला था
बताया गया कि मृतक 17 दिसंबर को ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 एएम 1082 में सामान लोड कर चांपा से एमएसपी जामगांव के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
तीन अन्य हादसों में भी गई जान
इसी तरह जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन अन्य लोगों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और संबंधित वाहनों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



