March 11, 2026
नए साल से पहले Raipur में बड़ा MDMA ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार

नए साल से पहले Raipur में बड़ा MDMA ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार

Dec 24, 2025

रायपुर। नए साल के जश्न से पहले रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए (एक्स्टसी) ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो न्यू ईयर पार्टी के लिए ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी में थे।

संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी
यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा।

मुख्य सप्लायर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सप्लायर पराग बर्छा उर्फ रघु शामिल है।

  • शुभम राजुधावड़े,
  • अमन शर्मा,
  • शुभम सिंगनापुरे उर्फ आर्यन,

और एक नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी आपस में संगठित तरीके से ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। एमडीएमए, नकदी और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • 10 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टसी) ड्रग्स,
  • ₹20,000 नकद,
  •  4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3.50 लाख बताई जा रही है।

नागपुर से हो रही थी सप्लाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई नागपुर से रायपुर लाई जा रही थी। आरोपी न्यू ईयर पार्टी और निजी आयोजनों में इन सिंथेटिक ड्रग्स की खपत बढ़ाने की योजना बना रहे थे।

इवेंट आयोजक और ड्रग पेडलर शामिल
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में इवेंट ऑर्गनाइजर और ड्रग पेडलर शामिल थे, जो रायपुर के नाइटलाइफ और प्राइवेट पार्टी सर्किट में एमडीएमए जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का नेटवर्क फैला रहे थे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix