March 11, 2026
दिव्य हनुमंत कथा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 25 से 29 दिसंबर तक कई मार्ग रहेंगे बंद

दिव्य हनुमंत कथा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 25 से 29 दिसंबर तक कई मार्ग रहेंगे बंद

Dec 23, 2025

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की दिव्य हनुमंत कथा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया गया है।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

यातायात पुलिस के अनुसार, उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, जयंती स्टेडियम कटिंग से कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

VIP वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

VIP पासधारी वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर अपने वाहन हेलीपैड ग्राउंड में पार्क करेंगे। वहीं, पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले VIP वाहन कला मंदिर और उसके सामने निर्धारित VIP पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

ऑटो व बस चालकों के लिए निर्देश

ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग अथवा सेक्टर-07 स्कूल पार्किंग में उतारेंगे।

बाहरी जिलों से आने वालों के लिए रूट और पार्किंग

🔹 रायपुर, चरोदा, भिलाई-3 की ओर से आने वाले वाहन

कुम्हारी → पावर हाउस चौक → पावर हाउस अंडरब्रिज → मुर्गा चौक → सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड / भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 (पार्किंग) → कथा स्थल (पैदल)

 

🔹 बेमेतरा, धमधा, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन

धमधा → धमधा नाका ओवरब्रिज → ग्रीन चौक → राजेंद्र पार्क → वाय सेप ब्रिज → सेक्टर-09 चौक → सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड / सेक्टर-10 गणेश पंडाल (पार्किंग) → कथा स्थल (पैदल)

🔹 राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन

राजनांदगांव/बालोद → पुलगांव चौक → जेल तिराहा → डीपीएस चौक → भिलाई निवास कटिंग → पोलो ग्राउंड (पार्किंग) → कथा स्थल (पैदल)

🔹 धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहन

धमतरी/पाटन → उतई → उतई तिराहा → डीपीएस चौक → भिलाई निवास कटिंग → पोलो ग्राउंड (पार्किंग) → कथा स्थल (पैदल)

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

कथा आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन पॉइंट

उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक और मुर्गा चौक पर वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix