
Janjgir-Champa : ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
मंगलवार को जांजगीर-चंपा जिले के शिविनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्पा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई।

पहियों में फंसकर महिला को घसीटा
हादसे के बाद महिला ट्रक के पहियों में फंस गई और कुछ दूरी तक घसीटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही शिविनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



