
Bhilai में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, देर रात पुलिस की रेड
दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्मृति नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जुन्नवानी इलाके में स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां बाहर से आई दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। बताया गया था कि इस रैकेट में शामिल महिलाएं दूसरे राज्य से लाई गई हैं। सूचना की तस्दीक के बाद स्मृति नगर पुलिस ने टीम बनाकर होटल में दबिश दी।
लखनऊ से आईं दो युवतियां पकड़ी गईं
रेड के दौरान पुलिस ने होटल के एक कमरे से लखनऊ से आई दो युवतियों को पकड़ा। पुलिस कार्रवाई के दौरान युवतियों ने हंगामा भी किया और झूमाझटकी पर उतर आईं। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त बल बुलाया गया।

होटल मैनेजर पर भी कार्रवाई
इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका सामने आने के बाद होटल मैनेजर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि होटल की मिलीभगत से यह अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था।
पुलिस जांच जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम
पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन लोग शामिल हैं और कितने समय से यह गतिविधि चल रही थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



