March 5, 2026
कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान: बाजार रहेंगे बंद, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान: बाजार रहेंगे बंद, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

Dec 23, 2025

रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजातीय समाज पर कथित हमले और प्रशासन के रवैये के विरोध में 24 दिसंबर को ‘सर्व समाज छत्तीसगढ़’ ने प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

राजधानी रायपुर स्थित चेंबर भवन में आयोजित बैठक में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आमाबेड़ा की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कथित रूप से षड्यंत्र और धोखे से किए जा रहे धर्मांतरण की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है।

व्यापारिक संगठनों का एकजुट समर्थन

चेंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए चेंबर इस बंद का पुरजोर समर्थन करता है। बैठक में मौजूद सभी व्यापारिक प्रमुखों ने हाथ उठाकर बंद के समर्थन का ऐलान किया।

ट्रांसपोर्ट रहेगा ठप, सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

ट्रांसपोर्ट चेंबर के अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी ने बताया कि परिवहन क्षेत्र की ओर से बंद को शत-प्रतिशत समर्थन दिया जाएगा। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी और जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि व्यापारी मुख्य चौराहों पर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराएंगे।

मेडिकल स्टोर्स और पेट्रोल पंप रहेंगे खुले

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंबर ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान मेडिकल स्टोर्स और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। अध्यक्ष सतीश थौरानी ने जनता से अपील की है कि वे जरूरी सामान की खरीदारी एक दिन पहले ही कर लें।

प्रदेशभर में असर

भाटागांव, बीरगांव, भिलाई, सारंगढ़ सहित प्रदेश की सभी व्यापारिक इकाइयों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नत्थूलाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, लोकेश चंद्रकांत जैन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix