March 6, 2026
Ambikapur : रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी, NH के सब इंजीनियर सस्पेंड

Ambikapur : रात में बनी सड़क सुबह उखड़ी, NH के सब इंजीनियर सस्पेंड

Dec 23, 2025

अंबिकापुर शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर घटिया सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। 20 दिसंबर की रात सड़क पर बीटी पैच रिपेयरिंग का काम किया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अगले ही दिन सुबह सड़क उखड़ गई। सड़क की खराब हालत का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर नाराजगी, विभाग हरकत में

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हाईवे विभाग के चीफ इंजीनियर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया।

6 करोड़ की लागत से हो रही है मरम्मत

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे-43 की मरम्मत करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से की जा रही है। इसके बावजूद सड़क का इस तरह उखड़ जाना विभागीय लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की ओर इशारा करता है।

गुणवत्ता पर उठे सवाल

रातों-रात सड़क उखड़ने की घटना ने ठेकेदार और निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix