
Korba: ट्रेलर चालक का अपहरण कर लूटा, रेलवे ट्रैक पर फेंका
मालगाड़ी की चपेट में आने से पैर कटा, हालत गंभीर
कोरबा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कुसमुंडा खदान क्षेत्र के पास एक ट्रेलर चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट कर हाथ-पैर बांधे और उसे रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया।
पूरी रात ठंड में पड़ा रहा घायल चालक
जानकारी के अनुसार, बदमाश ट्रेलर चालक को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। चालक पूरी रात ठंड में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। इसी दौरान सुबह के समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बोलेरो सवार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



