
Baloda Bazar में शराब तस्करी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वैगनर कार से देशी मसाला शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 177 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई है।
नाकाबंदी के दौरान छोड़ी थी कार
पुलिस के अनुसार डीके कॉलेज के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वैगनर कार (क्रमांक CG 22 AC 7587) को रोका गया था। पुलिस को देखते ही कार सवार आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान कार की तलाशी लेने पर उसमें 177 पाव देशी मसाला शराब मिली थी, जिसे जब्त कर लिया गया था।
एक माह की जांच के बाद गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई। वाहन के पंजीयन, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद गुरुवार 22 दिसंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में किया अपराध स्वीकार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से शराब बेचने के उद्देश्य से उसे परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध कारोबार पर सख्ती जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



