
खुद को गोली मारने वाले Ex IPS की हालत नाजुक, Cyber ठगों की जाल में फंसा
पटियाला से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
साइबर ठगी से परेशान होने का दावा
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अमर सिंह चहल ने साइबर ठगों द्वारा 8.10 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का दावा किया है। नोट में उन्होंने मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का जिक्र किया है, जिससे वे लंबे समय से परेशान बताए जा रहे हैं।

हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी
पटियाला के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) वरुण शर्मा ने बताया कि अमर सिंह चहल की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टरों के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी स्थिति काफी खराब थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था।
बड़ी सर्जरी के बाद हालत स्थिर करने की कोशिश
चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को स्थिर किया गया और इसके बाद एक बड़ी सर्जरी की गई। फिलहाल उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी किस तरह और किन लोगों द्वारा की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



