
कांकेर हिंसा के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बदले गए गरियाबंद और कांकेर SP, देखें नई पदस्थापना
कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद और कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। बताया जा रहा है कि कांकेर के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुई हिंसा की घटना के बाद राज्य सरकार ने यह प्रशासनिक कदम उठाया है।

जारी आदेश के मुताबिक, कांकेर की एसपी IPS इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटाकर उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं गरियाबंद एसपी IPS निखिल अशोक कुमार रखेचा को अब कांकेर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

आदेश जारी, प्रशासनिक हलचल तेज
इसके अलावा, IPS वेदव्रत सिरमौर, जो अब तक महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर के पद पर प्रतिनियुक्त थे, उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें गरियाबंद जिले का नया एसपी बनाया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



