
सड़क नहीं तो श्रमदान ही सही…गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस, खुद फावड़ा-कुदाल उठाकर रास्ता बना रहे ग्रामीण
सूरजपुर। सरकार के विकास के दावों की पोल खोलती एक और तस्वीर छत्तीसगढ़ से सामने आई है। सड़क नहीं बनने से परेशान ग्रामीण अब खुद फावड़ा-कुदाल उठाकर रास्ता बनाने को मजबूर हैं। यह मामला भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाकी का है, जहां ग्रामीण श्रमदान कर कच्चा रास्ता बना रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। ऐसी स्थिति में बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को खाट पर लादकर कई किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाना पड़ता है। इसी मजबूरी के चलते ग्रामीणों ने आपस में श्रमदान कर रास्ता बनाने का फैसला किया।
VIDEO वायरल
ग्रामीणों द्वारा सड़क बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे फिल्म ‘मांझी – द माउंटेन मैन’ के नायक दशरथ मांझी से जोड़कर देख रहे हैं, जो सरकारी सिस्टम की उदासीनता पर सवाल खड़े करता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में जान जोखिम में न पड़े। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या पर संज्ञान लेते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



