
अवैध रेत खनन पर प्रशासन का शिकंजा, खदान सील, मशीनें और वाहन जब्त
रायपुर: जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आरंग क्षेत्र के समोदा, कागदेही और हरदीडीह रेत खदानों में औचक निरीक्षण किया, जहां अवैध खनन की गतिविधियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान समोदा और कागदेही रेत खदान से एक मोटर बोट सक्शन मशीन (पनडुब्बी) और एक चेन माउंट मशीन जब्त कर खनन कार्य बंद कराया गया। इसके साथ ही कागदेही रेत खदान को सील कर दिया गया है। वहीं हरदीडीह क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाइवा वाहनों को जब्त कर आरंग थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
खनन संचालकों को नोटिस
मामले में खनन से जुड़े लोगों और खदान संचालकों को नोटिस जारी कर खान एवं खनिज तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



