
Raipur : महिलाओं को कॉल-मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार, सिविल लाइंस पुलिस की कार्रवाई
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिलाओं को लगातार कॉल और आपत्तिजनक मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले एक कुख्यात मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गोपाल गोयल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें बार-बार फोन कॉल और मैसेज भेजता था। इससे पीड़ित महिलाएं भय और मानसिक तनाव में थीं। मामले को लेकर पीड़िताओं ने सिविल लाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



