March 2, 2026
पेंड्रा में राइस मिल परिसर में घुसा भालू, 30 फीट ऊंचे टिन शेड पर फंसा

पेंड्रा में राइस मिल परिसर में घुसा भालू, 30 फीट ऊंचे टिन शेड पर फंसा

Dec 22, 2025

पेंड्रा। जिले के धनपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहद की तलाश में एक भालू श्री साईं राइस मिल के परिसर में घुस आया। भालू मिल के टिन शेड पर करीब 30 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया, जहां वह काफी देर तक फंसा रहा। यह घटना मरवाही वन मंडल क्षेत्र के लरकेनी–धनपुर मार्ग पर स्थित श्री साईं फूड प्रोडक्ट राइस मिल की बताई जा रही है।

देर रात की बताई जा रही घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात हुई, जब मिल परिसर सुनसान था। भालू के अचानक मिल में घुसने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शोर-शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन भालू को ऊंचाई पर फंसा देख सभी सहम गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भालू के टिन शेड पर बैठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू काफी ऊंचाई पर डरा-सहमा नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो के चलते इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

वन विभाग को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम भालू को सुरक्षित नीचे उतारने और उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी में जुट गई। अधिकारियों का कहना है कि भालू और लोगों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix