March 2, 2026
Raipur में पेश होगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडियेटर

Raipur में पेश होगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडियेटर

Dec 22, 2025

24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में होगी गैंगस्टर मयंक सिंह की पेशी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी तेज कर दी गई है। रायपुर कोर्ट ने मयंक सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है, जिसके तहत 24 दिसंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तेलीबांधा गोलीकांड का मुख्य आरोपी
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक कोल कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई थी। इस वारदात में मयंक सिंह को मुख्य आरोपी बताया गया है। मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

अमन सव का करीबी बताया जाता है मयंक सिंह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मयंक सिंह कुख्यात गैंगस्टर अमन सव का सबसे करीबी माना जाता है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए मीडियेटर की भूमिका निभाता था और कई आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता सामने आई है।

इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में हुई गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि मयंक सिंह लंबे समय से विदेश में फरार था। आखिरकार इंटरपोल की मदद से उसे अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया। अब उसे भारत लाकर रायपुर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix