March 2, 2026
नशे में धुत दामाद ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा

नशे में धुत दामाद ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा

Dec 22, 2025

रेस्क्यू टीम को देख टंकी के अंदर घुसा, पानी खाली कराकर उतारा गया
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में एक युवक ने पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक अपनी ससुराल पहुंचा था और किसी बात को लेकर नाराज होकर यह कदम उठा लिया।

टंकी पर चढ़कर मचाया हंगामा
जानकारी के अनुसार, यह मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरबोड़ का है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे नशे में धुत युवक अचानक गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसकी हरकतों से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेस्क्यू टीम को देख बदला तरीका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जब युवक ने टीम को नीचे उतारने की कोशिश करते देखा तो वह टंकी के अंदर घुसकर बैठ गया, जिससे रेस्क्यू और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

पानी खाली कर युवक को सुरक्षित उतारा
स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने टंकी का पानी खाली करवाया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे में था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix