March 2, 2026
Bhilai में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

Bhilai में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

Dec 22, 2025

दुर्ग जिले के नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सूमो और सब्जी से भरे पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूमो चालक वाहन में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वाहन में फंसा रहा ड्राइवर

हादसे के बाद सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सीट में फंस गया, जिसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी।

मृतक की पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गिरहोला निवासी अमन कुमार बंधे (23) के रूप में हुई है। अमन रविवार की शाम सूमो वाहन से अहिवारा से धमधा की ओर जा रहा था।

तेज रफ्तार पिकअप से हुई भिड़ंत

इसी दौरान नंदिनी-खुंदनी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही सब्जी से भरी पिकअप वाहन से सूमो की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix