March 2, 2026
साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा: फर्जी तरीके से डबल थंब लेकर 410 सिम कार्ड बेचने वाला युवक गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा: फर्जी तरीके से डबल थंब लेकर 410 सिम कार्ड बेचने वाला युवक गिरफ्तार

Dec 22, 2025

राजधानी रायपुर में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए डबल थंब इम्प्रेशन लेकर सैकड़ों सिम कार्ड जारी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में मध्यप्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

410 से अधिक लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने रायपुर और आसपास के इलाकों के 410 से ज्यादा लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कराए। इन सिम कार्डों का उपयोग साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था, जिन्हें बाद में अलग-अलग गिरोहों को बेच दिया गया।

मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी

आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के मेहर निवासी रामकृष्ण कुशवाहा (32) के रूप में हुई है। वह करीब चार साल पहले रायपुर आया था और गुढ़ियारी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी निजी नौकरी करता था।

प्रेम विवाह के बाद खोली सिम बेचने की एजेंसी

रायपुर में रहने के दौरान आरोपी ने एक युवती से प्रेम विवाह किया। इसके बाद उसने पत्नी के नाम से सिम कार्ड बेचने की एजेंसी ले ली। गुढ़ियारी इलाके में दुकान खोलकर वह तीन टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड बेचने लगा।

दस्तावेजों का दुरुपयोग कर किया फर्जीवाड़ा

दुकान पर आने वाले ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर आरोपी डबल थंब इम्प्रेशन के जरिए अतिरिक्त सिम कार्ड जारी कराता था। ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगती थी, जबकि उनके नाम से जारी सिम कार्ड साइबर अपराध में इस्तेमाल हो रहे थे।

पुलिस कर रही है नेटवर्क की जांच

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने कितने साइबर ठगों को सिम कार्ड सप्लाई किए और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix