January 15, 2026
खैरागढ़ में बटालियन कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या

खैरागढ़ में बटालियन कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या

Dec 22, 2025

CAF जवान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात सनसनीखेज घटना घटित हुई, जहां एक CAF जवान को उसी कैंप का दूसरा जवान गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने उस पर गोली चला दी।

मृतक और आरोपी की पहचान
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान सोनवीर जाट उत्तरप्रदेश का निवासी था और वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में तैनात था। घटना का आरोपी अरविंद गौतम भी उसी कैंप में तैनात था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी।

घटना का विवरण
सूत्रों के अनुसार, बीती रात सोनवीर कैंप में सोने गया था। जैसे ही वह गहरी नींद में था, आरोपी ने मौका पाकर उस पर गोली चला दी और उसे मौत के घाट उतार दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix