
सड़क से नीचे पलटा ट्रैक्टर: धान के भूसे में लगी आग से वाहन जलकर खाक, चालक सुरक्षित
गिधपुरी। थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी (भ) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर पलट गया। पलटने के बाद ट्रैक्टर के इंजन से डीज़ल लीक होकर खेत में पड़े धान के भूसे पर गिर गया, जिससे अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रैक्टर देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक समय रहते बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।

आग लगने से मचा हड़कंप
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया। फिलहाल घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रैक्टर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



