
जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
सुसाइड नोट में लिखा— मम्मी-पापा सॉरी, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। जिंदल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से न केवल विश्वविद्यालय परिसर बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी मृतका
मृतका की पहचान प्रिंसी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जिंदल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 20 दिसंबर की रात उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला।
सुसाइड नोट में झलका मानसिक दबाव
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है— “मम्मी-पापा सॉरी, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी।”
इस नोट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रा किसी मानसिक दबाव या आत्मग्लानि से गुजर रही थी।
सूचना मिलते ही मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक स्थिति या किसी अन्य वजह से छात्रा तनाव में थी या नहीं, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



