March 3, 2026
Durg पुलिस ने फर्जी BSF जवान को किया गिरफ्तार

Durg पुलिस ने फर्जी BSF जवान को किया गिरफ्तार

Dec 21, 2025

पुलिस लिखी कार और नकली पहचान पत्र के साथ घूम रहा था आरोपी
दुर्ग पुलिस ने एक फर्जी बीएसएफ (BSF) जवान को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। वह दुर्ग के मोहन नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और खुद को बीएसएफ का जवान बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक, 20 दिसंबर को ग्रीन चौक पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की डिजायर कार को रोका गया। कार के आगे अंग्रेजी में “POLICE” लिखा हुआ था, जिससे पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के दौरान चालक ने खुद को बीएसएफ का जवान बताया।

नकली पहचान पत्र बरामद
जांच के दौरान आरोपी के पास से बीएसएफ का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया। कागजातों की गहन जांच करने पर वे पूरी तरह से फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

किराए के मकान में रहकर रच रहा था साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दुर्ग में किराए के मकान में रहकर खुद को बीएसएफ जवान बताता था और इसी फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था। उसने अपनी कार पर भी पुलिस लिखवाकर लोगों पर रौब जमाने की कोशिश की।

मामला दर्ज, जांच जारी
दुर्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस फर्जीवाड़े के जरिए किसी और अपराध को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहा था।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix