
बस की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, दो बच्चे बाल-बाल बचे
जामगांव आर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बच्चों को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे पिता को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।

ग्राम पोहा और कुम्हली के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ग्राम पोहा और कुम्हली के बीच मुख्य सड़क पर हुई। मृतक अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही युवक की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क पर चक्का जाम कर दिया और बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



