March 4, 2026
कोरिया (छत्तीसगढ़) | सनसनीखेज वारदात

कोरिया (छत्तीसगढ़) | सनसनीखेज वारदात

Dec 21, 2025

किराना दुकानदार की भतीजे ने फावड़े से हत्या, फिर कुएं में कूदकर की आत्महत्या
कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमगहना गांव में एक किराना दुकान संचालक की उसके ही भतीजे ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक घर पहुंचा, फावड़ा वहीं रखा और फिर पास के पुराने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

दुकान के सामने हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, जमगहना के जूनापारा मोहल्ले में किराना दुकान चलाने वाले 56 वर्षीय उपेंद्र नारायण बरगाह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी दुकान के सामने अहाते में बैठे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी और भतीजा 37 वर्षीय कौशल बरगाह हाथ में फावड़ा लेकर वहां पहुंचा।

फावड़े से किया ताबड़तोड़ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कौशल बरगाह ने बिना किसी चेतावनी के उपेंद्र नारायण पर फावड़े से लगातार वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आसपास के लोग सहम गए और अफरा-तफरी मच गई।

 हत्या के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या
हत्या के बाद आरोपी युवक सीधे अपने घर गया, फावड़ा वहीं रखा और कुछ ही देर में पास स्थित पुराने कुएं में कूद गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश शुरू की, बाद में कुएं से कौशल बरगाह का शव बरामद किया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix