March 4, 2026
कवर्धा (कबीरधाम) | दर्दनाक सड़क हादसा

कवर्धा (कबीरधाम) | दर्दनाक सड़क हादसा

Dec 21, 2025

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत; तीन गंभीर घायल
कवर्धा: कबीरधाम जिले में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सागोना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

 बुजुर्ग की मौके पर मौत
हादसे में दूसरी बाइक पर सवार मध्यप्रदेश निवासी बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं संतराम, स्वात राम सहित अन्य घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को अस्पताल भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

 पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की पड़ताल कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix