
Raipur: अंतर्राज्यीय कोकिन तस्कर गिरफ्तार, 16.56 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
रायपुर: कोकिन तस्करी के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंज के अपराध क्रमांक 334/25, धारा 22 नारकोटिक एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय कोकिन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये कीमत की कोकिन बरामद की है।
संयुक्त कार्रवाई में आरोपी धराया
दिनांक 18 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गंज क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हर्ष नरेश पांडेय (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी हर्ष नरेश पांडेय, पिता नरेश पांडेय, निवासी सिविल लाइन माता मंदिर के पास, गोंदिया, थाना सिटी कोतवाली, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया गया है। आरोपी रायपुर में कोकिन की तस्करी के इरादे से पहुंचा था।
8 लाख से ज्यादा की कोकिन जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16.56 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही आरोपी से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
कुल जब्ती लगभग 8.38 लाख रुपये
कोकिन और मोबाइल फोन को मिलाकर पुलिस ने कुल लगभग 8 लाख 38 हजार रुपये कीमत का सामान जब्त किया है। जब्त मोबाइल फोन की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 22 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।
.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



