March 4, 2026
धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, कार और नगदी समेत कई सामान जब्त

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, कार और नगदी समेत कई सामान जब्त

Dec 20, 2025

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन (चिट्टा) बेचते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन, कार, मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज परिहार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडोर स्टेडियम क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा बेच रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सोनी (39 वर्ष), पिता मोतीलाल, निवासी जोधापुर वार्ड, शीतला मंदिर के पास, धमतरी के रूप में हुई है।

जब्त सामग्री

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से—

  • हेरोइन (चिट्टा) – 2 ग्राम 920 मिलीग्राम (कीमत लगभग ₹58,400)
  • एक मारुति कार
  • एक मोबाइल फोन
  • ₹39,000 नगद

बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix