March 4, 2026
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: डोंगरगढ़ में रेल कार्य के चलते 21 ट्रेनें रद्द, कई रूटों पर असर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: डोंगरगढ़ में रेल कार्य के चलते 21 ट्रेनें रद्द, कई रूटों पर असर

Dec 20, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ स्टेशन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 21 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य 23 से 26 दिसंबर तक प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और 27 दिसंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग के दौरान किया जाएगा। इसी वजह से अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

कब-कब कितनी ट्रेनें रद्द

रेलवे के मुताबिक—

  • 26 दिसंबर को 1 ट्रेन
  • 27 दिसंबर को 10 ट्रेनें
  • 28 दिसंबर को 9 ट्रेनें
  • 29 दिसंबर को 1 ट्रेन

रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर और दुर्ग से संचालित 11 ट्रेनें तथा नागपुर मंडल की गोंदिया, इतवारी, बालाघाट और डोंगरगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें शामिल हैं।

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

27 दिसंबर को ट्रेन नंबर 68705 (रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू) दुर्ग में ही समाप्त होगी और दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68706 (डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू/पैसेंजर) दुर्ग से प्रारंभ होगी और डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix