March 6, 2026
ATM बूथ में दिनदहाड़े लूट: गमछा बांधकर पहुंचे बदमाश ने महिला कर्मचारियों के आंखों में डाल स्प्रे, 50 हजार लेकर हुए फरार

ATM बूथ में दिनदहाड़े लूट: गमछा बांधकर पहुंचे बदमाश ने महिला कर्मचारियों के आंखों में डाल स्प्रे, 50 हजार लेकर हुए फरार

Dec 20, 2025

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े PNB ATM में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक स्थित PNB ATM में नकदी डालने पहुंची दो महिला बैंक कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डालकर हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, दोनों महिला कर्मचारी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर ATM में कैश डालने पहुंची थीं। उन्होंने 7 लाख 50 हजार रुपये ATM मशीन में डालकर मशीन लॉक कर दी थी, इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी ATM बूथ में घुस आया। आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डाल दिया, जिससे वे कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आरोपी ने बचे हुए 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गया।

आरोपी की तलाश जारी 

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। ATM बूथ और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सघन तलाश अभियान चला रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix