March 4, 2026
भिलाई में बीबीए छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में बीबीए छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

Dec 20, 2025

दुर्ग। भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीबीए की एक छात्रा की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस ने दीपक ठाकुर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 9 लाख 50 हजार रुपये की अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप हैं।

दोस्ती से शुरू हुआ संपर्क
पीड़िता निजी महाविद्यालय में बीबीए की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात दीपक ठाकुर से हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद दोनों नियमित रूप से फोन पर बातचीत करने लगे।

होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि दीपक ठाकुर ने छात्रा को भिलाई स्थित होटल लैंडमार्क में मिलने बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बनाए गए वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया। कई बार दुष्कर्म करने के बाद जब भी छात्रा ने विरोध किया, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

9.50 लाख रुपये की अवैध वसूली
ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने पीड़िता से कुल 9 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्मृति नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix