March 5, 2026
Raipur: हत्या और लूट के मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

Raipur: हत्या और लूट के मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

Dec 20, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खरोरा और तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हुई घटनाओं के प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपियों के साथ विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग बालक को भी हिरासत में लिया गया है।

17 दिसंबर को हुई थी वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना खरोरा क्षेत्र के ग्राम बरौड़ा स्थित किंग ढाबा के सामने हत्या और लूट की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपियों से हथियार और वाहन बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, दो धारदार हथियार, एक मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की गई है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

तकनीकी जांच से मिली सफलता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद खरोरा और तिल्दा नेवरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix