March 5, 2026
Bilaspur: ऑटो में सवारी बनकर महिलाओं से चोरी करने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur: ऑटो में सवारी बनकर महिलाओं से चोरी करने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

Dec 20, 2025

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ ऑटो में सवारी बनकर धोखाधड़ी करने और मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली तीन महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र और नगदी सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

ऑटो में बातचीत में उलझाकर करती थीं चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया मनीषा सोनी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ऑटो में सफर के दौरान कुछ महिलाएं उनसे बातचीत कर उनका ध्यान भटकाती रहीं और इसी दौरान मौका पाकर उनका मंगलसूत्र और नगदी चोरी कर ली।

उस्लापुर ओवरब्रिज के पास हुई वारदात
यह पूरी घटना उसलापुर ओवरब्रिज के पास अंजाम दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

30 हजार रुपये का सामान बरामद
पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र और नगदी बरामद की। कुल मिलाकर लगभग 30 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix