March 5, 2026
डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला फिसली, हालत गंभीर

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला फिसली, हालत गंभीर

Dec 20, 2025

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 25 वर्षीय महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देवी दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति, बच्चों और सास-ससुर के साथ भिलाई से देवी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ आई थी। दर्शन के बाद परिवार वापस लौट रहा था। इसी दौरान महिला कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रही थी।

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला पैर
बताया जा रहा है कि ट्रेन के चलने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ी। घटना होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने शोर मचाया।

आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और आरपीएफ मौके पर पहुंचे। तत्काल ट्रेन को रोका गया और महिला को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। समय पर मदद मिलने से उसकी जान बच गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix