March 5, 2026
Jashpur: दो गुमशुदा युवकों की हत्या का खुलासा, कागजपुड़ा डेम से मिले शव

Jashpur: दो गुमशुदा युवकों की हत्या का खुलासा, कागजपुड़ा डेम से मिले शव

Dec 20, 2025

जशपुर। जशपुर जिले में दो गुमशुदा युवकों की रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना तुमला अंतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम सेरमाटोली निवासी विलियम कुजूर (31) और दिलीप राम खड़िया (23) की लाशें कागजपुड़ा डेम से बरामद की गई हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

12 दिसंबर से थे लापता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक 12 दिसंबर 2025 से लापता थे। उनके परिजनों ने थाना तुमला में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी।

खेत में बिछाए करंट से हुई हत्या
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खेत में जानबूझकर करंट प्रवाहित तार बिछाए थे। इसी की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सबूत छिपाने के इरादे से आरोपियों ने शवों को कागजपुड़ा डेम में फेंक दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं, चार अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix