
Raipur: गोदाम से फैंसी लाइट चोरी का खुलासा, एक आरोपी और दो नाबालिग गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में गोदाम से फैंसी लाइट चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत 02 बालकों सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
70 हजार की फैंसी लाइट बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 70 हजार रुपये मूल्य की 40 डिब्बा फैंसी लाइट बरामद की है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई मोडिफाइड ट्रॉली लगी मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

संयुक्त कार्रवाई में हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, गोदाम से लगातार हो रही चोरी की शिकायतों के बाद एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
नाबालिगों से अलग प्रक्रिया
गिरफ्तार किए गए दो नाबालिगों के खिलाफ विधि के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है और उन्हें बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
आगे की जांच जारी
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने इससे पहले और किन-किन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



