March 4, 2026
गरियाबंद में सनसनी: साईं मंदिर की झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, हत्या की आशंका

गरियाबंद में सनसनी: साईं मंदिर की झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, हत्या की आशंका

Dec 20, 2025

गरियाबंद। जिले में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में स्थित साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश बरामद की गई। दो दिन की मशक्कत के बाद मृतका की शिनाख्त माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सुबह घर से निकली, मंदिर के पास मिला शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे आज सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थीं। इसके कुछ समय बाद साईं मंदिर के झाड़ियों के पीछे उनका अधजला शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आत्मदाह के नहीं मिले प्रमाण
एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि घटनास्थल पर खुद से आग लगाए जाने के कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। इस कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

घरेलू विवाद का एंगल भी जांच में
मृतका गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की निवासी थी और शादीशुदा थी। उनके बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि वह 18 दिसंबर को आयोजित एक जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थीं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद का एंगल भी नजर आ रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।

मोबाइल जब्त, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix