
भिलाई: शिव जी अर्पण सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, 200 स्कूली बच्चों को बांटी स्टेशनरी और चॉकलेट
भिलाई नगर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से शिव जी अर्पण सेवा समिति, भिलाई नगर द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। समिति ने सरस्वती नमन पब्लिक स्कूल, कांट्रेक्टर कॉलोनी, भिलाई में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक पढ़ने वाले करीब 200 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, स्केल रखने के लिए चैन वाला प्लास्टिक पाउच और साथ ही चॉकलेट भेंट की गई। समिति का उद्देश्य बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और उनकी शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाना है।

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी
स्टेशनरी और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने भी समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की रुचि को बढ़ाते हैं।
इस नेक कार्य में शिव जी अर्पण सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। समिति ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम लगातार किए जाते रहेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



