March 4, 2026
हेलीपैड में कानून की धज्जियां: तलवार से बर्थडे सेलिब्रेशन, स्कॉर्पियो-अर्टिगा जब्त

हेलीपैड में कानून की धज्जियां: तलवार से बर्थडे सेलिब्रेशन, स्कॉर्पियो-अर्टिगा जब्त

Dec 19, 2025

कोरबा। शहर के हेलीपैड परिसर में गुरुवार देर रात कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। यहां तलवार से केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया जा रहा था, जिसमें नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शामिल थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धारदार तलवार और दो गाड़ियां (स्कॉर्पियो व अर्टिगा) जब्त कर ली हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो और अर्टिगा वाहनों में सवार 8 से 9 युवक-युवतियां हेलीपैड में पार्टी कर रहे थे। सभी ने स्कॉर्पियो पर केक रखकर तलवार से काटा, इसके बाद तेज आवाज में नाच-गाना और हुड़दंग शुरू हो गया। इसी दौरान मानिकपुर चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध गतिविधि देखी और मौके पर पहुंची।

पुलिस देखकर मचा हड़कंप

पुलिस को देखकर युवकों में अफरा-तफरी मच गई। तलवार को अर्टिगा के पीछे छिपाने की कोशिश की गई, जबकि कुछ युवतियां स्कॉर्पियो में बैठ गईं। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 3 फीट लंबी धारदार तलवार बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि युवक और कुछ नाबालिग जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से आए थे। जन्मदिन मनाने वाला युवक भी नाबालिग बताया गया। कोरबा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से उसकी जान-पहचान थी, जिसके साथ मिलकर पार्टी की जा रही थी।

राजनीतिक पहुंच का दावा

पूछताछ के दौरान एक वाहन चालक ने राजनीतिक नेताओं से पहचान और ऊंची पहुंच का दावा भी किया, हालांकि पुलिस ने इससे प्रभावित हुए बिना कार्रवाई जारी रखी। कोरबा की रहने वाली नाबालिग लड़कियों के परिजनों को चौकी बुलाकर बच्चों को उनके हवाले कर दिया गया। वहीं, युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले में तलवार जब्त कर ली गई है और वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix