
डंकी रूट केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ कैश, 6 किलो सोना और 313 किलो चांदी जब्त
पंजाब-हरियाणा-दिल्ली में 13 ठिकानों पर छापेमारी, ट्रैवल एजेंट बताया गया मास्टरमाइंड
नई दिल्ली। डंकी रूट के जरिए अवैध इमिग्रेशन कराने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 4.63 करोड़ रुपये नकद, 6 किलो सोना और 313 किलो चांदी जब्त की है। इस कार्रवाई से अवैध इमिग्रेशन रैकेट के बड़े आर्थिक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

दिल्ली का ट्रैवल एजेंट बना जांच का केंद्र
ईडी के अनुसार, दिल्ली का एक ट्रैवल एजेंट इस पूरे रैकेट का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। आरोप है कि यही एजेंट डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने की व्यवस्था करता था और इसके बदले भारी रकम वसूलता था। छापेमारी के दौरान एजेंसी को बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं मिली हैं, जिससे अवैध कमाई के संकेत मिले हैं।
अंतरराज्यीय नेटवर्क और मनी ट्रेल की जांच तेज
ईडी ने बताया कि अब एजेंसी का फोकस इस नेटवर्क से जुड़े पूरे लेन-देन, मनी ट्रेल और अंतरराज्यीय कनेक्शन को खंगालने पर है। शुरुआती जांच में कई राज्यों तक फैले संपर्कों के संकेत मिले हैं। दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
अवैध इमिग्रेशन पर कसेगा शिकंजा
इस कार्रवाई को डंकी रूट के जरिए होने वाले अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। ईडी का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां व संपत्तियों की कुर्की की जा सकती है। एजेंसी ने साफ किया है कि ऐसे नेटवर्क पर सख्ती जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



