March 2, 2026
Jashpur में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई

Jashpur में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई

Dec 19, 2025

दो पिकअप से 26 गौवंश मुक्त, 4 की मौत, तस्कर फरार

जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से कुल 26 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान चार गौवंशों की मौत होने की भी पुष्टि हुई है। तस्करी में शामिल आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा तेज कर दी गई है।

विश्वसनीय सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 और 7 दिसंबर की दरम्यानी रात पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर पिकअप वाहनों में गौवंशों को भरकर झारखंड की ओर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच

सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली जशपुर, कुनकुरी थाना, लोदाम थाना तथा रक्षित केंद्र के पुलिस बल को अलर्ट किया गया। संभावित मार्गों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई, जिनमें अमानवीय तरीके से गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

चार गौवंशों की मौत, वाहन जब्त

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहनों से 26 गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दुर्भाग्यवश चार गौवंशों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix