
Raipur एक्सप्रेस वे पर 80 लाख की कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
चूना भट्टी शराब दुकान के पास गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.56 ग्राम कोकीन जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक्सप्रेस वे पर बीती रात गंज थाना पुलिस ने एक युवक को करीब 80 लाख रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष नरेश पांडे (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चूना भट्टी स्थित शराब दुकान के पास की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंज पुलिस ने संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 16.56 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसे झिल्ली में छिपाकर रखा गया था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की फिराक में था।
नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
गंज थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



