
तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई कर आरोपी को 30 पौवा देशी मसाला मदिरा के साथ पकड़ा है।
मुखबिर की सूचना पर की गई रेड
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से देशी शराब लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर तेलीबांधा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरज नगर रोड, आबकारी भवन के पास लाभाण्डी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

30 पौवा देशी मसाला मदिरा जब्त
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला मदिरा बरामद की। जब्त शराब को मौके पर ही सील कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में अपराध क्रमांक 807/2025 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



