March 4, 2026
नेशनल हाईवे लूट कांड का खुलासा: पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई सामान जब्त

नेशनल हाईवे लूट कांड का खुलासा: पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई सामान जब्त

Dec 18, 2025

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अकलतरा नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर ट्रक चालक से लूट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, चाकू, लोहे की रॉड और लूटी गई रकम का हिस्सा भी बरामद किया गया है। यह घटना 15–16 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात की है, जिसने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।

कैसे हुई थी लूट की वारदात

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी रतन नायक (29 वर्ष) ट्रक चालक हैं। वे 14 अक्टूबर 2025 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल लोड कर अपने हेल्पर सुमीत कंजर के साथ ट्रक क्रमांक RJ06GD1505 से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। 15 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे, जब ट्रक अकलतरा हाईवे फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी पीछे से आई एक सफेद स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोक लिया।

 

मारपीट कर 85 हजार की लूट

स्कॉर्पियो से उतरे तीन युवकों ने ट्रक चालक और हेल्पर के साथ गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर नीचे उतारा और हाथ-मुक्कों, चाकू और लोहे की रॉड से मारपीट की। जान बचाने के लिए ट्रक चालक मौके से भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक की सीट के पीछे रखे टूल बॉक्स से 85 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए।

पहचान छुपाने की कोशिश

वारदात के दौरान आरोपियों ने

  • चेहरे पर नकाब पहन रखा था
  • वाहन की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा रखा था।

ताकि सीसीटीवी कैमरों में पहचान न हो सके। बावजूद इसके, सायबर सेल जांजगीर और थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 150 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर ली। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे हैं –

1️⃣ अमन साहू (20 वर्ष) – निवासी खम्हरिया, बिलासपुर

2️⃣ प्रियांशु गांगुली (21 वर्ष) – निवासी बिलासपुर

3️⃣ असीफ उर्फ छोटू खान (21 वर्ष) – निवासी मडई, बिलासपुर

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की

धारा 309(4)

धारा 296

धारा 115(2)

धारा 3(5)

के तहत मामला दर्ज कर 18 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG12BF8880), एक चाकू, और एक लोहे की रॉड, लूट की रकम में से 10,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix