March 3, 2026
Jashpur : अंधविश्वास के नाम पर महिला से मारपीट, दो और आरोपी गिरफ्तार

Jashpur : अंधविश्वास के नाम पर महिला से मारपीट, दो और आरोपी गिरफ्तार

Dec 18, 2025

मृत को जिंदा करने का झांसा देकर वसूले पैसे

जशपुर जिले में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को डायन (टोन्ही) बताकर न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि मृत व्यक्ति को जिंदा करने का दावा कर उससे पैसे भी वसूले गए। पुलिस ने इस मामले में दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक इस घटना में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद मामले में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

 ग्राम मिंजुर का मामला, दुलदुला थाना क्षेत्र

यह पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम मिंजुर का है। घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है। पीड़िता फोसी बाई (53) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसे टोन्ही होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की।

 महिला के साथ की गई बर्बरता

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अंधविश्वास के चलते उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और शारीरिक हिंसा की। इतना ही नहीं, मृत व्यक्ति को जिंदा करने का झूठा दावा कर उससे रुपये भी वसूले गए।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) सहित छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अंधविश्वास से दूर रहने और इस तरह की घटनाओं की तत्काल सूचना देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix