
नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: टायर ब्लास्ट के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, लोहे से लदा वाहन जलकर खाक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जलने लगा। हादसे में ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आयरन लेकर जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, ट्रक आयरन (लोहे का सामान) लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। अचानक टायर फटने से संतुलन बिगड़ा और आग भड़क उठी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। आग बुझने और जले हुए ट्रक को सड़क से हटाने के बाद स्थिति सामान्य की गई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि टायर ब्लास्ट तकनीकी खराबी के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



