March 4, 2026
नक्सल मोर्चे पर तैनात BSF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

नक्सल मोर्चे पर तैनात BSF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Dec 18, 2025

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी BSF कैंप की है, जहां जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की पुष्टि करते हुए नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

मृतक जवान की पहचान

जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम सचिन कुमार बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और वर्तमान में नारायणपुर जिले के नक्सल मोर्चे पर तैनात था। जवान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और BSF के वरिष्ठ अधिकारी जवान के साथियों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix