
अंबिकापुर में GST की बड़ी कार्रवाई, नवीन इंजीनियरिंग संस्थान पर 12 घंटे से अधिक चला छापा
एमजी रोड स्थित प्लांट में दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच, व्यापारिक वर्ग में मची हलचल
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बुधवार को जीएसटी विभाग ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने अचानक दबिश दी और 12 घंटे से अधिक समय तक जांच की। गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रही, जिससे पूरे शहर के व्यापारिक वर्ग में हड़कंप मच गया।
रायपुर से पहुंची CGST टीम
जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम बुधवार को रायपुर से अंबिकापुर पहुंची थी। टीम ने एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में पहुंचते ही जांच शुरू कर दी। इस दौरान किसी को भी परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच
छापेमारी के दौरान संस्थान से जुड़े बिल, वाउचर, लेखा-जोखा और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने टैक्स से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की।
प्रतिष्ठित हैवी मशीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
नवीन इंजीनियरिंग संस्थान सरगुजा संभाग के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित हैवी मशीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांटों में गिना जाता है। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर उद्योग जगत में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
जांच जारी, विभाग नहीं दे रहा आधिकारिक जानकारी
CGST अधिकारियों ने फिलहाल जांच को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



